दिल्ली के मंदिर में चोरी करने वाले दो नशेड़ी चोर गिरफ्तार

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में स्थित एक मंदिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो नशेड़ी चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 11 अप्रैल की है, जब मंदिर का ताला तोड़कर चोर भगवान की मूर्ति समेत कई धार्मिक वस्तुएं चुरा ले गए थे। शिकायत मिलने पर मानसरोवर पार्क थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इस गंभीर मामले की तह तक जाने के लिए शाहदरा जिला पुलिस की क्रैक टीम बनाई गई। इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए, हालांकि तंग गलियों और कई जगहों पर कैमरे नहीं होने के चलते पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिर भी टीम ने संदिग्धों की पहचान कर ली और इनकी लोकेशन ट्रेस कर न्यू सीमापुरी से चांद आलम (23) और मोहम्मद हुसैन (22) को धर दबोचा।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए मंदिर से चोरी की। इनके पास से पीतल व तांबे के पूजा-पाठ के सामान सहित स्पीकर और माइक बरामद किए गए हैं। इनमें पीतल की जोत, आरती की घंटी, तांबे-पीतल के लोटे, तावी का शेषनाग आदि शामिल हैं।

शाहदरा जिला पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक संवेदनशील धार्मिक स्थल की चोरी का खुलासा है, बल्कि नशे के गिरफ्त में आए युवाओं के बढ़ते अपराध पर भी सख्त संदेश है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार