दिल्ली को ड्रग्स से मुक्त करने की मुहिम में बड़ी सफलता, मुनिरका से गांजा तस्कर गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन कवच के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने मुनिरका गांव में दबिश देकर 23 वर्षीय गांजा तस्कर ओमेका वी. चोफी को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से नागालैंड के दीमापुर का रहने वाला है। उसके पास से कुल 2.403 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, स्पेशल स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगढ़ थाना क्षेत्र में एक ड्रग सप्लायर सक्रिय है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निरीक्षक विजय बलियान के नेतृत्व में एसआई विक्रम, एसआई नितेश, एएसआई मनोज समेत अन्य पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की गई, जिसमें स्थानीय बीट स्टाफ भी शामिल था। मुनिरका स्थित पहाड़ी पार्क के पास जब पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से दो पार्सलों में पैक कुल 2.403 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह गांजा मणिपुर से दिल्ली लाया गया था, जिसमें उसकी बहन और एक अन्य सहयोगी शामिल थे। गांजा को ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचाया गया था। पुलिस ने जब्त किए गए गांजे को सील कर लिया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि गांजे की सप्लाई चेन में और कौन-कौन शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना फैला हुआ है। इस कार्रवाई को ‘ड्रग फ्री दिल्ली’ अभियान के तहत अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन