दिल्ली को मिलेगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, DTC बेड़े में इस साल के अंत तक होंगी 5,000 से ज़्यादा ई-बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सचिवालय में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के विस्तार, रूट रेशनलाइजेशन और डीटीसी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि इस महीने के अंत तक डीटीसी में 150 नई DEVI इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। साल के अंत तक डीटीसी के पास 5,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें होंगी। उन्होंने कहा कि DEVI बस सेवा को दिल्लीवासियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे लोग ऑटो और टैक्सी पर निर्भर हुए बिना किफायती और आरामदायक सफर कर पा रहे हैं।

रूट रेशनलाइजेशन के तहत 109 रूट्स की जांच पूरी कर ली गई है, जिसमें IIT दिल्ली की भी मदद ली गई। इससे न केवल बसों की आवृत्ति बढ़ेगी, बल्कि कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा में भी सुधार होगा। अब डीटीसी की बसें अपनी तय रूट पूरी करने के बाद किसी भी नजदीकी डिपो में पार्क की जा सकेंगी, जिससे परिचालन लागत घटेगी और यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

परिवहन मंत्री ने डीटीसी की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विज्ञापन आधारित आय बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि बस डिपो और बसों सहित लगभग 55,000 वर्गफुट क्षेत्र विज्ञापनों के लिए चिन्हित किया गया है, जिससे जल्द ही राजस्व में बड़ा इजाफा होगा।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ‘विकसित भारत की विकसित राजधानी’ के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उनका लक्ष्य है कि दिल्ली का परिवहन तंत्र स्वच्छ, टिकाऊ और आर्थिक रूप से मजबूत बने।

  • Leema

    Related Posts

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की दरियागंज थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल झपटा…

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शीर्ष 100 चयनित छात्र स्टार्टअप्स के साथ विशेष संवाद सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    • By Leema
    • February 20, 2026
    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    • By Leema
    • February 20, 2026
    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    • By Leema
    • February 20, 2026
    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    • By Leema
    • February 20, 2026
    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    • By Leema
    • February 20, 2026
    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त