दिल्ली पुलिस का 78वां स्थापना दिवस: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की परेड की सलामी

दिल्ली पुलिस ने आज किंग्सवे कैंप, नई पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में अपने 78वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। उनके साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

इस भव्य समारोह में दिल्ली पुलिस की छह कंपनियों ने शानदार मार्च पास्ट किया, जिसमें सेरेमोनियल आर्म्ड पुलिस, दंगा नियंत्रण दल, महिला पुलिस टुकड़ी, सुरक्षा बटालियन, कमांडो स्क्वाड और ट्रैफिक पुलिस की टुकड़ियां शामिल थीं। दिल्ली पुलिस बैंड की धुनों पर कदमताल करती टुकड़ियों के साथ डॉग स्क्वाड, महिला साइकिल पेट्रोलिंग टीम, ट्रैफिक पुलिस की मोटरसाइकिल टीम, पीसीआर वैन, महिला पीसीआर वैन, स्पेशल स्वाट वाहन, जल तोप और माउंटेड पुलिस ने भी परेड में भाग लिया।

समारोह के दौरान आईएफएसओ यूनिट, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और दिल्ली थिएटर ग्रुप द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता पर एक विशेष नाट्य प्रस्तुति भी दी गई।

मुख्य अतिथि नित्यानंद राय ने दिल्ली पुलिस को देश की सबसे बेहतरीन पुलिस बलों में से एक बताया और जी-20 शिखर सम्मेलन में उनकी अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग और साइबर अपराध पर दिल्ली पुलिस की तत्परता की सराहना की।

इस अवसर पर 44 पुलिसकर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। दिवंगत एएसआई शंभू दयाल मीणा को मरणोपरांत गैलेंट्री पदक दिया गया, जिसे उनकी पत्नी संजना जी ने ग्रहण किया।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार