दिल्ली पुलिस की तत्परता से 14 वर्षीय लापता लड़की सकुशल बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 14 वर्षीय लापता नाबालिग लड़की को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। यह लड़की 7 फरवरी से गायब थी और समयपुर बादली थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की। जांच के दौरान परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की गई, साथ ही तकनीकी निगरानी का सहारा लिया गया। जांच में पता चला कि नाबालिग 9वीं कक्षा की छात्रा है और एक लड़के के संपर्क में थी। 7 फरवरी की शाम वह ट्यूशन जाने के बहाने घर से निकली, लेकिन वह संदिग्ध युवक के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से आजमगढ़ (यूपी) की ट्रेन पकड़ ली।

दिल्ली पुलिस की सतर्कता के चलते लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और उसे संबंधित थाने की टीम और उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार