दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, कुख्यात शूटर मोहम्मद ऐमन गिरफ्तार

दिल्ली की क्राइम ब्रांच की नॉर्दर्न रेंज-2 टीम ने कुख्यात गैंग के शार्पशूटर मोहम्मद ऐमन (37) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो मामलों में घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित किया गया था। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और पंजाब के एसएएस नगर थानों में दर्ज मामलों में वह फरार चल रहा था। इसके अलावा, आरोपी अन्य दो मामलों में अदालत में पेश नहीं हो रहा था और इनकी सुनवाई से गायब था।

मोहम्मद ऐमन पर अब तक कुल 9 मामलों में संलिप्तता का आरोप है, जिनमें उगाही, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। वह दिल्ली और पंजाब में कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है। ऐमन ने एक कुख्यात गैंगस्टर हर्षिमरन उर्फ बादल के लिए काम किया, जिसके निर्देश पर उसने कई बार उगाही और सुप्रीमेसी स्थापित करने के लिए फायरिंग की।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आरोपियों पर गुप्त नजर रखने का काम सौंपा गया था। टीम ने जांच के दौरान पाया कि मोहम्मद ऐमन अदालत में पेश नहीं हो रहा है और उसे दो मामलों में घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही, उसके खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी थी।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने अपना ठिकाना बदलकर भलस्वा डेयरी इलाके के राजीव नगर में किराए के मकान में छिपा हुआ है। इसके बाद, पुलिस की एक टीम ने इलाके में गुप्त रूप से निगरानी शुरू की और एक महीने की मेहनत के बाद आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। पुलिस ने जाल बिछाकर मोहम्मद ऐमन को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरफ्तारी को इंस्पेक्टर संदीप तुशीर के नेतृत्व में एक टीम ने अंजाम दिया, जिसमें एसआई सतेंद्र, योगेश दहिया, परवीर सिंह, एएसआई प्रदीप गोडारा, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने लगातार काम किया और स्थानीय जानकारी जुटाकर तकनीकी और मैनुअल तरीकों से आरोपी को पकड़ा

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार