दिल्ली पुलिस ने बड़े ड्रग्स रैकेट का किया खुलासा, 18 किलो अल्प्राजोलम और ₹1.17 करोड़ नकद जब्त

दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो साइकोट्रॉपिक पदार्थ “अल्प्राजोलम” के उत्पादन और आपूर्ति में लिप्त था। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान 18 किलो अल्प्राजोलम पाउडर, ₹1,17,60,350/- नकद और एक स्कूटी बरामद की, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत करीब ₹4.20 करोड़ बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के हिसार में एक फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया है, जहां अल्प्राजोलम का निर्माण हो रहा था। इस मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अल्प्राजोलम फैक्ट्री का मालिक डॉ. नवीन अग्रवाल भी शामिल है। गौरतलब है कि डॉ. अग्रवाल को इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

ANTF की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उर्फ आर.पी., जो अल्प्राजोलम की तस्करी में लिप्त है, बड़ी मात्रा में ड्रग्स की खेप लेने के लिए वज़ीराबाद रोड के पास आएगा। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रवीण राठी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और ब्रिजपुरी इलाके में जाल बिछाया गया। यहां मिश्रा को एक स्कूटी पर ड्रग्स ले जाते हुए पकड़ा गया। स्कूटी की जांच के दौरान 18 किलो अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ।

पूछताछ में मिश्रा ने खुलासा किया कि वह एक ड्रग्स कार्टेल के लिए काम करता है और अल्प्राजोलम पाउडर की आपूर्ति करता है। उसने यह भी बताया कि वह यह पाउडर राम आशीष मौर्य नामक व्यक्ति से लेकर आनंद कुमार उर्फ सोनू को सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने मौर्य और सोनू के घर पर छापेमारी की, जहां से ₹1,17,60,350/- की भारी नकदी बरामद की गई।

कुछ दिनों बाद तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने राम आशीष मौर्य, आनंद कुमार उर्फ सोनू और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दीपक कुमार ने खुलासा किया कि अल्प्राजोलम पाउडर हिसार स्थित बायोकेस फूड्स एंड एक्सट्रैक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में बनाया जा रहा था, जो डॉ. नवीन अग्रवाल की कंपनी है। इसके बाद पुलिस ने नवीन अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री से एफएसएल टीम की मदद से अल्प्राजोलम के सैंपल भी उठाए गए।

इस मामले में आर्थिक जांच भी की जा रही है। बरामद नकदी और स्कूटी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा, डॉ. नवीन अग्रवाल की हिसार स्थित फैक्ट्री और आनंद कुमार की दो संपत्तियों व एक कार को भी जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन