दिल्ली पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लाखों के गहने बरामद किए

दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिला टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का मामला सुलझा लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदन उर्फ राहुल (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शहीद सुखदेव नगर, डब्ल्यूपीआईए, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद चोरी किए गए 4 चांदी की पायल, 2 सोने की बालियां, 1 सोने की नथ, 1 हाथ की ब्रेसलेट और 1 सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है।

शिकायतकर्ता राम सजीवन ने 4 अक्टूबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से 20,000 रुपये नकद, दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायल और अन्य सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। इस संबंध में अशोक विहार थाने में ई-एफआईआर नंबर 80112723/2024 दर्ज की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। स्थानीय जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने संदिग्ध चंदन उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया, जो पहले भी चोरी, स्नैचिंग और सेंधमारी के 9 मामलों में शामिल रह चुका है। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात कबूल की और उसके पास से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए।

आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत के कारण आसान पैसा कमाने के लिए चोरी करता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और उसकी अन्य वारदातों की जांच कर रही है।इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन