दिल्ली पुलिस ने 20 चोरी के मोबाइल और एक स्कूटी के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल, द्वारका ने दो मोबाइल रिसीवर्स, अजय कुमार और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर 20 चोरी के मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। यह स्कूटी और मोबाइल फोन विभिन्न थानों के क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। अजय कुमार पहले से ही सात मामलों में शामिल रहा है, जबकि बिजेंद्र पहली बार अपराध में पकड़ा गया है।

द्वारका जिले के डीसीपी के निर्देश पर एंटी-बर्गलरी सेल की एक टीम गठित की गई थी, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर विवेक मैनडोला कर रहे थे। इस टीम में एसआई विनोद, एचसी कृष्ण, एचसी अनिल, कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल प्रवीण और कांस्टेबल राहुल शामिल थे। एसीपी राम अवतार के पर्यवेक्षण में टीम को चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का काम सौंपा गया।

टीम ने खुफिया जानकारी जुटाने और संदिग्धों पर निगरानी रखने का काम शुरू किया। संदिग्धों की पहचान अजय कुमार और बिजेंद्र के रूप में की गई। इसके बाद, महावीर एन्क्लेव स्थित एमसीडी पार्क पर नजर रखी गई।

18 सितंबर 2024 की रात करीब 9:45 बजे, पुलिस टीम ने अजय और बिजेंद्र को एक काले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर आते हुए देखा। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोका, दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान, अजय के पास से 12 मोबाइल और बिजेंद्र के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद हुए।

जांच में पता चला कि बरामद 15 मोबाइल फोन द्वारका जिले के डाबरी, बिंदापुर, उत्तम नगर, नजफगढ़ और मोहन गार्डन इलाकों से चोरी किए गए थे। स्कूटी भी डाबरी इलाके से चोरी हुई थी। अभी पांच अन्य मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे पॉकेटमारों से सस्ते दामों में चोरी किए गए मोबाइल खरीदते थे और इन्हें बिहार और उत्तर प्रदेश में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पिछले महीने में उन्होंने 50-60 मोबाइल फोन बिहार और यूपी में बेचे हैं

पुलिस ने इस मामले में 16 मामलों का खुलासा किया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन