दिल्ली में सोनू सूद और यो यो हनी सिंह की फिल्म “फतेह” का गाना ‘हिटमैन’ रिलीज़

फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म “फतेह” का गाना ‘हिटमैन’ और फिल्म का टीज़र दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर सोनू सूद और यो यो हनी सिंह खुद मौजूद थे।

सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म “फतेह” का यह दूसरा गाना, ‘हिटमैन,’ एक धमाकेदार डांस एंथम है। इस गाने के बोल लियो ग्रेवाल ने लिखे हैं, जबकि इसे बेहतरीन ढंग से कोरियोग्राफ किया है बॉस्को मार्टिस ने।

सोनू सूद ने यो यो हनी सिंह के साथ काम करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमारी यात्रा तब शुरू हुई जब हम सालों पहले चंडीगढ़ में मिले थे। उस समय भी हनी का संगीत लोगों की धड़कन था, और आज भी है। हिटमैन के लिए उनके साथ काम करना मेरे लिए भाग्यशाली अनुभव जैसा है।”

यो यो हनी सिंह ने भी सोनू सूद के साथ अपने लंबे रिश्ते को याद करते हुए कहा, “मैं सोनू सर को 16 साल से जानता हूं। उन्होंने उस वक्त कई प्रोड्यूसर्स से मेरे लिए बात की और मुझे फिल्मों में काम दिलाने की कोशिश की। जब फतेह की बात आई तो मैंने उन्हें एक रफ गाना सुनाया था, लेकिन सोनू पाजी के लिए मैंने खास गाना बनाया। ‘हिटमैन’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मेरे दिल से उनके लिए एक खास तोहफा है।”

यह फिल्म साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक रोमांचक कहानी पर आधारित है। “फतेह” को ज़ी स्टूडियोज़ के उमेश केआर बंसल और शक्ति सागर प्रोडक्शन्स की सोनाली सूद ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अजय धामा इसके सह-निर्माता हैं।

“फतेह” 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार