दिल्ली में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सदर बाजार थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो कुख्यात अपराधियों शाकिर (27) और साहिल उर्फ फैजान उर्फ फैज़ल को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने इलाके में वर्चस्व स्थापित करने और दुकानदारों से सुरक्षा राशि वसूलने के लिए पीड़ित पर चाकू से हमला किया था।
पीड़ित मोहम्मद अली (26), निवासी चट्टा लाल मियां, बड़ी मस्जिद, चांदनी महल, दिल्ली, गाजीपुर मंडी में मांस व्यवसाय से जुड़े हैं। 31 अगस्त 2024 को रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्तों जमील और नदीर के साथ स्कूटी पर अपनी दादी के घर कसाब पुरा जा रहे थे। घण्टा वाली गली में प्रवेश करते ही शाकिर और फैजान ने उनका रास्ता रोक लिया। शाकिर ने अली की स्कूटी की चाबी निकालते हुए कहा, “तू बहुत हीरो बनता है, आज तुझे सबक सिखाऊंगा,” और गालियाँ देते हुए उसे थप्पड़ मारा। इस दौरान फैजान ने अली के हाथ पकड़ लिए और शाकिर ने जान से मारने की नीयत से चाकू निकालकर उसके पेट में वार कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जमील ने अली को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया।
क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली कि शाकिर और साहिल उर्फ फैजान उर्फ फैज़ल सदर बाजार थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में एसआई अमोलक, एसआई अनिल कुमार, एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई अनिल, एएसआई आदित्य, हेड कॉन्स्टेबल महिपाल, संदीप कुमार, अजय, सिद्धार्थ, कांस्टेबल विशाल और महिला कांस्टेबल नीतू की टीम का गठन किया गया। एसीपी अजय कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर नज़र रखी। गुप्त जानकारी के आधार पर टीम ने शाकिर और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी में एचसी महिपाल और एचसी संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही


शाकिर ने सदर बाजार के सरकारी स्कूल से 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उसका पिता कसाई का काम करता है, और शाकिर ने भी मांस की दुकान पर काम करना शुरू किया। इसी दौरान वह गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया। नशे के लिए पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने स्थानीय दुकानदारों से वसूली शुरू की। 2018 में उसने एक हत्या की और उसे जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से दुकानदारों से वसूली करना शुरू किया और इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए मोहम्मद अली पर जानलेवा हमला किया।

साहिल उर्फ फैजान उर्फ फैज़ल अनपढ़ है और मांस काटने का काम करता है। वह शाकिर के संपर्क में आया और नशे का आदी हो गया। नशे के लिए पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने भी शाकिर के साथ दुकानदारों से वसूली शुरू कर दी। वह पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में किशोर सुधार गृह भेजा गया था, लेकिन बाहर आने के बाद उसने फिर से वसूली का काम शुरू कर दिया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन