“दिल्ली में हर जरूरतमंद को मिलेगा राशन: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा”

नई दिल्ली, 17 मार्च 2025 – दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक की, जिसमें राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के आधुनिकीकरण, ई-केवाईसी प्रक्रिया और उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) की ब्रांडिंग जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री सिरसा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड महामारी के दौरान लागू “पीएमजीकेवाई” योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि संकट के समय कोई भी भूखा न रहे और गरीबों को दोगुना राशन मिले।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राशन वितरण को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट-पीडीएस योजना लागू की जा रही है, जिससे योजनाओं में गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो जाएगी। डेटा एनालिटिक्स के जरिए लाभार्थियों की जरूरतों का विश्लेषण किया जाएगा ताकि राशन वितरण को और व्यवस्थित किया जा सके। इसके अलावा, “माई ई-केवाईसी” मोबाइल ऐप के माध्यम से अब तक 1.9 लाख लाभार्थियों का सत्यापन किया जा चुका है, जिससे पात्र लोगों को उनके अधिकार के अनुसार राशन आसानी से मिल सके।

मंत्री सिरसा ने बैठक में स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र राशन लाभार्थी अपने हक से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन वितरण को और अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सभी योजनाओं को तत्परता से लागू किया जाए। सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि जरूरतमंदों को समय पर और बिना किसी परेशानी के राशन मिल सके।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद