दिल्ली मेट्रो यूनिट की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात मोबाइल चोर गिरफ़्तार, 6 चोरी के फोन बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट के थाना सुप्रीम कोर्ट मेट्रो (PS SCM) की सतर्क टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों — सुमित और आसिफ उर्फ़ सलमान — को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर 2025 को दर्ज केस eFIR नं. 80084195/2025 के तहत जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार सुराग जुटा रही थी। इसी सिलसिले में 9 सितंबर को कार्रवाई करते हुए थाना सुप्रीम कोर्ट मेट्रो की टीम ने पुराने सीमापुरी निवासी सुमित (24 वर्ष) और उसके साथी आसिफ उर्फ़ सलमान को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सुमित ने कुछ दिन पहले इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से एक Apple iPhone 16 चोरी किया था और उसे आसिफ को बेच दिया था। बाद में आसिफ उसे बेचने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली, तो वहाँ से पाँच अन्य चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

बरामद मोबाइलों में Apple iPhone-16 Plus, Samsung Galaxy S-25, Oppo, Moto (ग्रीन कलर), Vivo (सिल्वर कलर) और एक अन्य Samsung फोन शामिल हैं। सभी मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज और पूछताछ में यह भी पुष्टि हुई कि आरोपी सुमित एक अन्य केस (eFIR नं. 80084355/2025, दिनांक 09.09.2025) में भी शामिल था। वहीं, आसिफ के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज पाए गए हैं।

मेट्रो यूनिट के डीसीपी कुशल पाल सिंह (IPS) ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस टीम की तत्परता और पेशेवर दक्षता का उदाहरण है। इस ऑपरेशन से न सिर्फ कई मामलों का समाधान हुआ है, बल्कि मेट्रो यात्रियों के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी मजबूती मिली है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद