दिल्ली विधानसभा में डिजिटल क्रांति की शुरुआत, ई-विधान परियोजना की रखी गई आधारशिला

दिल्ली विधानसभा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘ई-विधान परियोजना’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और अन्य मंत्री मौजूद रहे।

ई-विधान परियोजना के तहत दिल्ली विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाया जाएगा, जिससे न केवल पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह परियोजना नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के तहत चलाई जा रही है और इसे केंद्र सरकार से 9 करोड़ रुपये की सहायता मिली है।

दिल्ली विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है, जो पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगी। इसके लिए 500 किलोवाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सदन की लाइब्रेरी को ई-लाइब्रेरी में बदला जा रहा है और मानसून सत्र से पहले सदन के नवीनीकरण का कार्य भी पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल को पारदर्शी और भविष्य के अनुकूल शासन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। साथ ही विधानसभा परिसर को एक सांस्कृतिक और विरासती केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना की भी घोषणा की गई है, जहां भारत की लोकतांत्रिक धरोहर को दर्शाने के लिए म्यूजियम और इंटरैक्टिव प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।

  • Leema

    Related Posts

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    ( के.आर. मंगालम विश्वविद्यालय ने “भूमि सुपोषण फॉर वन हेल्थ” पहल का आयोजन कर मिट्टी और मानव स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया इस कार्यक्रम में लगभग 200प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें…

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली में जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ सीआर पार्क स्थित काली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद