दिल्ली विधानसभा सत्र बढ़ाने की मांग को लेकर विपक्ष ने किया स्पीकर से मुलाकात

नई दिल्ली: भाजपा विधायक दल ने आज विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल से मुलाकात की और आगामी विधानसभा सत्र को दो दिन से बढ़ाकर सात दिन करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने सत्र में प्रश्नकाल शामिल करने की अपील भी की।

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सभी विधायकों ने विपक्ष के नेता के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने स्पीकर से कम से कम एक सप्ताह तक सत्र चलाने और प्रश्नकाल रखने की मांग की है। पिछले सत्र में प्रश्नकाल नहीं था और आगामी सत्र में भी इसका प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे विधायकों को अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाने में कठिनाई होगी।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं को सरकार के सामने रखें और विधानसभा वह मंच है जहां वे प्रश्नकाल के दौरान इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि यदि प्रश्नकाल नहीं हुआ, तो विधायक सरकार के सामने अपने मुद्दे नहीं रख पाएंगे। इसके साथ ही, भाजपा विधायकों ने सत्र में लघुकालीन चर्चा और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों को शामिल करने की भी मांग की और 11 लंबित सीएजी रिपोर्टों को सदन में पेश करने की आवश्यकता जताई। स्पीकर ने इस संबंध में उचित सहयोग का आश्वासन दिया।

स्पीकर से मिलने वाले भाजपा विधायकों में मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, अजय महावर, अनिल बजाज और जितेंद्र महाजन शामिल थे।

विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में मौजूदा हालात बेहद खराब हैं। शहर के 2 करोड़ लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। पिछले छह महीनों से आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पूरी तरह निष्क्रिय है। आप के नेता और मंत्री अपनी सारी ऊर्जा अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर रखने और उनकी जमानत पर केंद्रित किए हुए थे, जिससे दिल्ली की जनता की अनदेखी की गई। मानसून से पहले दिल्ली के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते रहे, लेकिन जल बोर्ड और जल मंत्री ने कोई कदम नहीं उठाया। वहीं, मानसून की बारिश के दौरान कई जगहों पर जलभराव हुआ और 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि AAP के नेता केजरीवाल की जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काटते रहे।

विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ें हैं। पिछले दस वर्षों में AAP के नेता केवल शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के नाम पर जनता को गुमराह करते आए हैं।

इन तमाम मुद्दों पर विधानसभा सत्र में चर्चा होनी चाहिए और विपक्ष के रूप में हम सरकार से जवाब मांगते हैं। यही कारण है कि हमने स्पीकर से सत्र को कम से कम सात दिन तक चलाने और प्रश्नकाल को शामिल करने की मांग की है, ताकि विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में सरकार के सामने रख सकें।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन