दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के मकसद से सिर्फ़ महिलाओं के लिए समर्पित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करने का महत्वपूर्ण फ़ैसला किया है। यह पहल कामकाजी महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के दैनिक यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि उन्हें शहर के सबसे व्यस्त रास्तों पर सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान बिना किसी रुकावट के आरामदायक सफर की सुविधा मिल सके। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ग्रीन और क्लीन दिल्ली और महिला नेतृत्व वाले विकास के विजन से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार प्रत्येक महिला के लिए सुरक्षित, सतत एवं समावेशी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

इस प्रस्तावित नेटवर्क के तहत महिलाओं के लिए विशेष तौर पर 56 समर्पित इलेक्ट्रिक बस सर्विस शामिल हैं। इनमें राजधानी दिल्ली के 15 प्रमुख व्यस्त रूट पर 30 ‘लेडीज़ स्पेशल’ बस सेवाएं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ और साउथ कैंपस समेत दूसरे बड़े शिक्षण संस्थानों और प्रमुख रिहायशी इलाकों को जोड़ने वाली 13 समर्पित रूटों पर 26 ‘यूनिवर्सिटी लेडीज़ स्पेशल’ (U-SPL) बस सेवाएं शामिल है।

दिल्ली के माननीय परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रस्ताव का मुख्य मकसद महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना और रेगुलर बस सेवाओं में भीड़भाड़ को कम करना है। इन रूटों की पहचान उन कॉरिडोर के आधार पर किया गया है, जहां महिला यात्रियों की आवाजाही सबसे ज़्यादा होती है, ताकि उनकी दैनिक यात्रा उनकी रोज़ाना आने-जाने की ज़रूरतों को सही और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकें।

30 ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसें ऑफिस के व्यस्त समय (पीक आवर्स) के दौरान दोनों दिशाओं में चलेंगी। सुबह की सेवाएं प्रात: 7 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह के 9 बजे के बीच चलेंगी और वापसी की सेवाएं शाम को 4 बजकर 32 मिनट से लेकर 6 बजकर 15 मिनट के बीच संचालित होंगी। ये बसें राजधानी दिल्ली के प्रमुख रोज़गार केंद्रों, कमर्शियल इलाकों, इंस्टीट्यूशनल हब और प्रमुख मेट्रो इंटरचेंज स्टेशनों को जोड़ेंगी, जिससे कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी।

इसी तरह 26 यूनिवर्सिटी लेडीज़ स्पेशल बस सर्विस को कॉलेज को शेड्यूल के हिसाब से प्लान किया गया है। ये बस सर्विस नजफगढ़, रोहिणी, जनकपुरी, मुंडका, मयूर विहार, कालकाजी, पल्ला और धौलाकुआं जैसे बड़े रिहायशी इलाकों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ और साउथ कैंपस समेत कई प्रमुख कॉलेजों से सीधे जोड़ेंगी। इस विशेष पहल से सुबह-शाम के समय सफर करने वाली छात्राओं के लिए आने-जाने के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी।

परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्तावित सभी सेवाएं पूरी तरह से 100 फीसदी इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से चलाई जाएंगी, जिससे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। हर बस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए CCTV सर्विलांस, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (OCC) से सीधे जुड़े हुए पैनिक बटन, दिव्यांगजनों के लिए लो-फ़्लोर रैंप और जरूरत पड़ने पर बस मार्शल या महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। आसानी से पहचान के लिए इन बसों की खास तौर से ब्रांडिंग भी होगी और उन्हें ‘पिंक स्मार्ट कार्ड’ से जोड़ा जाएगा, जिससे पात्र महिला यात्रियों के लिए बिना किसी रुकावट के कैशलेस और मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

इस महत्वपूर्ण पहल के बारे में बात करते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान हमारी सरकार के पब्लिक ट्रांसपोर्ट विजन में सबसे अहम है। महिलाओं के लिए समर्पित इस इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क की योजना राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त रास्तों और कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की यात्रा की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। पीक आवर्स के दौरान खास सेवाएं जिनमें CCTV सर्विलांस, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से जुड़े पैनिक बटन, बस मार्शल, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पिंक स्मार्ट कार्ड की सुविधा शामिल है। हम एक ऐसा ट्रांसपोर्ट सिस्टम बना रहे हैं, जिसमें हर महिला बिना किसी बाधा के पूरे आत्मविश्वास के साथ यात्रा कर सके। साथ ही पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े से इन सेवाओं को चलाना सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और साथ ही दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुरक्षित और सबके लिए सुलभ बनाता है।

परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार की यह प्रस्तावित पहल राजधानी दिल्ली में अधिक सुरक्षित, ज़्यादा समावेशी और महिला केंद्रित पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं के लिए समर्पित बस सेवाओं, अत्याधुनिक सुरक्षा से लैस सुविधाओं और साफ-सुथरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के माध्यम से हमारी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर महिला यात्री को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराना है।

Related Posts

इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन