दिल्ली से लापता 16 वर्षीय किशोरी 24 घंटे में जम्मू से सकुशल बरामद

नई दिल्ली: सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए 16 वर्षीय लापता किशोरी को महज 24 घंटे के भीतर जम्मू से सुरक्षित बरामद कर लिया

3 फरवरी 2025 को सरोजिनी नगर थाने में एक युवती ने अपनी 16 वर्षीय बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 1 फरवरी को शाम 5 बजे उसकी बहन बिना कोई जानकारी दिए घर से चली गई थी। 2 फरवरी को उसने परिजनों से संपर्क कर बताया कि वह हरिद्वार से दिल्ली लौट रही है। कश्मीरी गेट बस अड्डे पर उससे मुलाकात भी हुई, लेकिन 3 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह एक बार फिर दिल्ली हाट से अचानक गायब हो गई।

शिकायत मिलते ही सरोजिनी नगर थाने में IPC की धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की अगुवाई में ASI ललित, HC पंकज और महिला कांस्टेबल निशा की टीम गठित की गई। पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसी दौरान, लड़की के भाई से सूचना मिली कि उसने अपनी लैपटॉप बैग जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, दिल्ली में छोड़ दी थी।

पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो पता चला कि एक सुरक्षाकर्मी को लड़की ने बैग सौंपा था, यह कहकर कि उसका दोस्त इसे लेने आएगा। 4 फरवरी को लड़की ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह जम्मू के कटरा में है। पुलिस ने तुरंत उस नंबर को ट्रेस किया, जो एक ऑटो चालक का निकला। जम्मू पुलिस की मदद से लड़की को कटरा से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

5 फरवरी को पुलिस टीम लड़की को दिल्ली लेकर आई और उसे वन स्टॉप सेंटर, डाबरी में रखा गया। आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद उसे परिवार को सौंपने की प्रक्रिया ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पूरी की जाएगी।

इस सराहनीय कार्य के लिए दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की जमकर प्रशंसा हो रही है। DCP सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा और लापता बच्चों को जल्द से जल्द उनके परिवार से मिलाना है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद