दिल्ली: स्कूटी चोर और झपटमार ‘छंगू’ गिरफ्तार, दो चोरी की स्कूटियां बरामद

उत्तर दिल्ली के गुलाबी बाग थाना पुलिस ने एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर और झपटमार राकेश उर्फ़ छंगू को गिरफ्तार कर दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी पिछले चार वर्षों से चोरी की गई स्कूटियों का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो चोरी की स्कूटियां भी बरामद की हैं।

गुलाबी बाग की रहने वाली एक युवती खुशी ने अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 7 मई 2025 की रात उसने अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की थी, जो अगली सुबह गायब मिली। मामले की जांच के लिए पीपी अंधा मुगल की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई योगेश कुमार के नेतृत्व में एचसी रणवीर, एचसी विपिन, कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल दीपक शामिल थे। टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की।

सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी राकेश उर्फ़ छंगू किशनगंज रेलवे लाइन के पास आने वाला है। पुलिस ने 14 मई 2025 की रात वहां जाल बिछाया और आरोपी को चोरी की स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और वारदातों के लिए चोरी की स्कूटियों का इस्तेमाल करता रहा है। उसने यह भी कबूल किया कि एक सप्ताह पहले उसने किशनगंज इलाके से मास्टर चाबी की मदद से स्कूटी चुराई थी और डेढ़ महीने पहले एक अन्य स्कूटी चुराकर प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी की थी। पुलिस ने दोनों स्कूटियों को बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, राकेश उर्फ़ छंगू दिल्ली के गुलाबी बाग, सराय रोहिल्ला, बाड़ा हिंदू राव, डीबीजी रोड और सीलमपुर थानों में पहले भी लूट, झपटमारी जैसे छह मामलों में शामिल रह चुका है।

उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से गुलाबी बाग और करोल बाग थाना क्षेत्र की दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का समाधान हुआ है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मरघट वाले हनुमान मंदिर को अब एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वाकांक्षी योजना…

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार