द्वारका पुलिस ने चोरी के मामले में फरार घोषित अपराधी महिला को किया गिरफ्तार

द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने एक महिला अपराधी कमलेश को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अदालत में चल रहे एक चोरी के मामले की सुनवाई से फरार थी। आरोपी कमलेश को 27 अगस्त 2024 को द्वारका कोर्ट द्वारा घोषित किया गया था।

डीसीपी द्वारका के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एचसी राजेश कुमार, महिला हेड कांस्टेबल गीता और एचसी संदीप शामिल थे। टीम ने घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत की। एसीपी रामअवतार के निर्देशन में टीम ने लगातार तकनीकी और मैनुअल सूचनाओं पर काम किया

21 सितंबर 2024 को, एचसी राजेश को गुप्त सूचना मिली कि द्वारका कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी महिला कमलेश वर्तमान में भारत विहार, उत्तम नगर, दिल्ली में रह रही है। इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, टीम ने भारत विहार, उत्तम नगर में दबिश दी और गुप्त सूचना के आधार पर 43 वर्षीय कमलेश को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पुष्टि हुई कि कमलेश को 27 अगस्त 2024 को द्वारका कोर्ट के न्यायाधीश श्री हर्षल नेगी द्वारा केस e-FIR नंबर 001109/2017, धारा 379/411 आईपीसी, पीएस डाबरी, दिल्ली के तहत घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

कमलेश पहले भी चोरी के मामले में शामिल रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार