नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मालवीय नगर विधानसभा में वाल्मीकि कैम्प, बेगमपुर का दौरा किया और नुक्कड़ सभा को संबोधित किया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की स्लम बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न करा पाने के लिए दिल्ली सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जितनी भी स्लम बस्तियां हैं, उनमें पीने का साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है, गंदगी चारों तरफ फैली पड़ी है, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम जाम पड़ा है और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बिल्कुल अभाव है। फ्री बिजली देने का केजरीवाल का वादा हवा हवाई हो चुका है और इन बस्तियों में रहने वाले झुग्गीवासियों को हजारों के बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आज मालवीय नगर स्थित वाल्मीकि कैम्प, बेगमपुर का दौरा किया और झुग्गीवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानने के लिए पदयात्रा की। उस अवसर पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने वादा किया था कि वह इन कॉलोनियों की हर झुग्गी में कनेक्शन देकर उन्हें पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करायेगी, लेकिन ‘हर घर में नल‘ का दावा खोखला साबित हो गया। यहां तक कि इन कॉलोनियों में जो कम्युनिटी नल लगा हुआ है उसमें भी पानी नहीं आता, बाकी जगह की तो बात ही छोड़ दीजिए। पानी आने की उम्मीद में महिलाएं खाली बाल्टियां लेकर घंटों तक पानी का इंतजार करती नजर आती हैं लेकिन पानी नहीं आता। लोगों को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ता है।

यहां के निवासियों ने गुप्ता को बताया कि उनके राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम भी नहीं जोड़े जा रहे हैं जिसके चलते उन्हें राशन लेने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर स्कूल ना जाने वाले बच्चों की खासी तादाद होने के बावजूद सरकार ने कोई स्कूल नहीं खोला है। चारों तरफ सिर्फ गंदगी का साम्राज्य है और आम आदमी पार्टी की कुव्यवस्था के चलते इन बस्तियों में टीबी, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, डायरिया, श्वास और त्वचा संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियां यहां के निवासियों के लिए आम बात है और यहां रहने वाले बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। पिछले दस साल में आम आदमी पार्टी की सरकार के न तो किसी मंत्री ने और न ही किसी नेता ने उनकी सुध ली है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार झूठे वादों की सरकार बनी हुई है और भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बना रही है। शिक्षा क्रांति, हेल्थ सर्विसेज और आबकारी नीति के नाम पर इस सरकार ने करोड़ों अरबों का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो पूरी दिल्ली में ही पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है लेकिन जेजे कॉलोनियों की स्थिति बहुत ही शोचनीय बनी हुई है।  जिसके चलते यहां के नागरिकों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और यहां के निवासियों को एक साथ कई मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है। लेकिन केजरीवाल सरकार के जनप्रतिनिधि यहां आने की जहमत भी नहीं उठा पा रहे हैं।

गुप्ता ने कहा है कि वह जिन लोगों को अपना ‘वोट बैंक‘ मानती है उन्हें ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही है तो बाकी लोगों की स्थिति क्या होगी यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने दिल्ली सरकार से मांग की है कि वह स्लम बस्तियों के झुग्गीवासियों को तुरंत ही पानी उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करे और बाकी मूलभूत सुविधाएं भी तुरंत ही मुहैया करवाए ताकि यहां के लोग नारकीय जीवन और गंभीर बीमारियों के खतरे से बाहर आ सकें।

  • Related Posts

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पूर्वजों को याद करना केवल तस्वीर के सामने दीपक जलाना नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की स्मृति में…

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ