मल्कागंज में भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन

नई दिल्ली, 8 दिसंबर: मल्कागंज के डॉ. अंबेडकर चौक पर आज भाजपा द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता और पूर्व निगम चेयरमैन गौरव खारी और सिविल लाइन जोन की वर्तमान डिप्टी चेयरपर्सन रेखा अमरनाथ जाटव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अल्का गुर्जर, पूनम चौहान, और दिनेश प्रताप सिंह ने भाग लिया। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मल्कागंज मंडल मंत्री मानसिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश माथुर, राकेश प्रजापति, ममता आनंद, नीलू सोनकर, महेंद्र जाटव, अनिल गौरव, नितिन गुप्ता, नरेश आनंद, मेहर सिंह, भूपेंद्र सिंह, झम्मनलाल, और मनीष ठाकुर समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। उन्हें शाल भेंट की गई। साथ ही, हजारों जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए।

डॉ. अंबेडकर के विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने समाज में समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इसे सफल बनाया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन