पालिका-सहयोग ड्रग फ्री दिल्ली 2027 के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगा : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

( नशीले पदार्थों की रोकथाम अभियान में पालिका – भागीदारी के लिए समिति अध्यक्ष विजय गौड़ मिले पालिका अध्यक्ष केशव चंद्र आईएएस से। आयोजन में पालिका- सहयोग एवं प्रोत्साहन सचमुच ड्रग फ्री दिल्ली 2027 के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगा और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आस्था का परिचय देगा। राष्ट्रीय नुक्कड़ प्रतियोगिता के रोमांचक कार्यक्रम में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के विद्यालयों के बच्चों को नुक्कड़ नाटक देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, । पालिका के शिक्षा विभाग को प्रमुख भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया। )

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व में ड्रग फ्री दिल्ली 2027 पहल के माध्यम से नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के विशेष अवसर पर राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता और राष्ट्रीय सम्मेलन की शानदार सफलता के बाद, अब भागीदारी जन सहयोग समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली और संयुक्त रूप से अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह में कन्वेंशन सेंटर, एनडीएमसी, जय सिंह रोड, नई दिल्ली-110001 में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह 2025 का आयोजन कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम कड़ी में : “नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम: अधिनियम, प्रवर्तन और जागरूकता।” विषय पर राष्ट्रीय नुकड्ड नाटक प्रतियोगिता में देश के 15 से अधिक विश्वविद्यालयों के एनएसएस प्रकोष्ठ सहित देश के विभिन्न भागों से यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों की 30 टीमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित आमंत्रित की गयी है।

उक्त कार्यक्रम के संयोजन में शिक्षा विभाग की सक्रिय भागीदारी के निमंत्रण के लिए भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष विजय गौड़ ने राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के प्रोग्राम अफसर सायन चटर्जी के साथ नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष केशव चंद्र आईएएस से शिष्टाचार भेंट की। समिति अध्यक्ष विजय गौड़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए पालिका अध्यक्ष केशव चंद्र को बताया कि ड्रग फ्री दिल्ली 2027 पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय नुक्कड़ प्रतियोगिता के रोमांचक कार्यक्रम में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के विद्यालयों के बच्चों को नुक्कड़ नाटक देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वे मादक पदार्थ सेवन के दुष्प्रभाव के प्रति जानकारी प्राप्त कर सकें और लोगों को भी जागरूक कर सकें। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम आयोजन में भागीदारी जन सहयोग समिति को सहयोग देने के लिए भारत सरकार के युवा मामलों विभाग की सचिव मीता राजीव लोचन आईएएस ने भी समिति के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए केशव चंद्र आईएएस जी से समिति द्वारा प्रस्तावित सहयोग को देने की अनुशंसा भी की है।

विशेष संवाददाता से विशेष भेंट में समिति अध्यक्ष विजय गौड़ ने कहा कि पालिका परिषद द्वारा आयोजन में सहयोग एवं प्रोत्साहन सचमुच ड्रग फ्री दिल्ली 2027 के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगा और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आस्था का परिचय देगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन