पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में करियर बनाने का सुनहरा अवसर: ए.के. मिश्रा

ग्रेटर नोएडा। आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (ईडी सेल) द्वारा एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रख्यात बिजनेस कंसल्टेंट और एबीपी/न्यूज एक्स के विशेष विश्लेषक श्री ए.के. मिश्रा ने “वैश्विक राजनीतिक बाजार में उद्यमिता के अवसर: एक बहु-अरब डॉलर का उद्योग” विषय पर अपने विचार साझा किए।

श्री मिश्रा ने छात्रों को पॉलिटिकल कंसल्टेंसी और पॉलिटिकल एनालिसिस के क्षेत्र में मौजूद व्यापक करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उद्योग वर्तमान में न केवल आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण बन चुका है, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रभावशाली करियर विकल्प भी प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को आंत्रप्रेन्योरशिप के प्रति जागरूक किया और इस बात पर जोर दिया कि युवा केवल नौकरी पाने की मानसिकता से बाहर निकलें, बल्कि स्वयं उद्यम स्थापित कर रोजगार देने वाले बनें

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विषय को गहराई से समझा और श्री मिश्रा से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में डेटा विश्लेषण, राजनीतिक रणनीति और जनमत निर्माण के नए आयाम खुल चुके हैं, जिससे युवा अपनी विशेषज्ञता विकसित कर सकते हैं और इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

इस अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक, डीन एवं विभागाध्यक्षों ने श्री मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान लगातार छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और विशेषज्ञों के अनुभवों से अवगत कराने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

आईआईएमटी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल ने इस व्याख्यान को छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुभव छात्रों को उद्योग की वास्तविकताओं को समझने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने में मदद करते हैं।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक अनूठा अवसर साबित हुआ, जिससे उन्होंने राजनीतिक परामर्श और विश्लेषण के क्षेत्र को करीब से जाना और इसमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशलों को समझा। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा इस तरह के व्यावसायिक और शिक्षाप्रद व्याख्यान भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों को नए-नए करियर विकल्पों से अवगत कराया जा सके

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद