प्रयागराज महाकुंभ :-अखाड़ों की जमीन आबंटन बैठक में हाथापाई, दलित सन्यासियों का होगा पट्टाभिषेक

प्रयागराज में आगामी महाकुंभ मेले के लिए विभिन्न अखाड़ों को जमीन आवंटन पर चर्चा हेतु बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेला प्रशासन के अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में कुछ संत मेला क्षेत्र में जमीन देखने के लिए रवाना हो गए।

इसके साथ ही महाकुंभ मेले में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि की अगुवाई में दलित समाज के सन्यासियों का पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर, महंत और थानापति जैसे प्रतिष्ठित पद प्रदान किए जाएंगे। स्वामी महेंद्रानंद गिरि, जो स्वयं दलित समाज से आते हैं और जूनागढ़ के पीठाधीश्वर हैं, ने बताया कि अब तक 907 लोगों को उन्होंने संन्यास दीक्षा दी है, जिनमें से 370 संन्यासी दलित समाज से हैं।

महाकुंभ मेले में दलित समाज से आने वाले कई सन्यासियों का पट्टाभिषेक कर उन्हें सनातन धर्म की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। स्वामी महेंद्रानंद गिरि के अनुसार, सनातन धर्म से वंचित लोगों को जोड़ने का कार्य जारी है और उन्हें सनातन धर्म की शुचिता और आचार-व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे भटके हुए लोगों को धर्म की ओर वापस ला सकें। चार माह पहले प्रयागराज के यमुना तट स्थित मौजगिरि आश्रम में दलित संत कैलाशानंद को महामंडलेश्वर बनाया गया था। अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत हरि गिरि के नेतृत्व में दलितों को सनातन धर्म से जोड़ने का कार्य महेंद्रानंद गिरि को सौंपा गया है।

महाकुंभ मेले में दलित समाज के सन्यासियों के पट्टाभिषेक से धार्मिक समरसता को और अधिक बल मिलने की उम्मीद है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान