प्राकृतिक चिकित्सा दिवस: योग-नेचुरोपैथी को आयुष्मान भारत में शामिल करने की मांग

दिल्ली, 18 नवंबर: आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सूर्या फाउंडेशन और इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) ने तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में 7वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया। इस महाधिवेशन में देशभर से 3,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने योग-नेचुरोपैथी मेडिकल बिल-2023 को पास कराने के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में INO के योगदान की सराहना की।

महाधिवेशन में नेचुरोपैथी को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने और इसके डॉक्टरों के पंजीकरण की मांग उठी। सूर्या फाउंडेशन के चेयरमैन पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल ने प्राकृतिक चिकित्सकों को स्वयं इस पद्धति को अपनाने का सुझाव दिया

इस अवसर पर आचार्य लोकेश मुनि और जगद्गुरु वचनानंद स्वामी ने प्राकृतिक चिकित्सा को समग्र स्वास्थ्य का आधार बताते हुए इसके विकास पर जोर दिया। महात्मा गांधी के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार में लगी INO की सराहना की गई।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए 7 लोगों को सम्मानित किया गया और सभी प्रस्तावों को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। महाधिवेशन ने योग और नेचुरोपैथी को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार