प्रो. के.पी. सिंह को मिला ‘वर्ल्ड लाइब्रेरी लीडर अवार्ड’

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर और शिक्षाविद् प्रो. के.पी. सिंह को फ्रांस के स्ट्रासबॉर्ग यूनिवर्सिटी में आयोजित कॉलनेट की 18वीं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में वर्ल्ड लाइब्रेरी लीडर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि पर पुस्तकालय विज्ञान विभाग और दिल्ली पुस्तकालय संघ ने रविवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया।

समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार भट्ट ने प्रो. सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और कहा कि प्रो. सिंह ने विभाग और विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान दिलाई है।

प्रो. हंसराज सुमन ने कहा, “प्रो. के.पी. सिंह पुस्तकालय विज्ञान के चलते-फिरते इनसाइक्लोपीडिया हैं। उनके लेखन और चिंतन का दायरा काफी विस्तृत है, जिसमें आधुनिक भारत के विचारक भी शामिल हैं।” वहीं, प्रो. मनोज कुमार केन ने कहा कि प्रो. सिंह पर पीएचडी तक की जा सकती है, क्योंकि उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और उपलब्धियों ने शोध के नए आयाम खोले हैं।

समारोह के दौरान प्रो. सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा, “भारत और भारतीयता मेरी ऊर्जा हैं, जो मुझे निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।” उन्होंने अपने फ्रांस दौरे और वहां के अनुभव भी साझा किए।

गौरतलब है कि प्रो. सिंह को अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। उनकी प्रेरक यात्रा ने पुस्तकालय विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में नई राहें खोली हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार