फतेहपुर बेरी पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधियों और एक नाबालिग को दबोचा

दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में दो शातिर बदमाश और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की इलेक्ट्रिक स्कूटी, एक मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

घटना 9 फरवरी की रात की है, जब गुरुग्राम में काम करने वाले एक व्यक्ति को आयानगर के बकतावर चौक पर तीन बदमाशों ने घेर लिया और उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया। मामले की जानकारी मिलते ही फतेहपुर बेरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने वारदात स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के साथ स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जोनापुर गांव में एक और वारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल जाल बिछाकर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद आबिद उर्फ नवाब, जो पहले भी 17 मामलों में शामिल रह चुका है, और अभिषेक कुमार राय, जिसके खिलाफ 5 केस दर्ज हैं, शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग भी वारदात में शामिल था। पुलिस ने लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। इस सफल अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद