फर्जी जीएसटी फर्म घोटाला: साइबर पुलिस ने वकील समेत दो ठगों को दबोचा

दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर जालसाज़ों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पेशे से वकील है, जो लंबे समय से फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए नकली जीएसटी फर्म तैयार कर रहा था और उन पर फर्जी बिल बनाकर करोड़ों का टैक्स घोटाला कर रहा था।

मामला तब सामने आया जब सागरपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पैन कार्ड पर उसकी जानकारी के बिना दो जीएसटी नंबर जारी किए गए हैं, और उन नंबरों से फर्म चला कर करोड़ों का कारोबार दिखाया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी असली दस्तावेज़ों की मदद से नकली फर्म बनाते थे और फिर उन फर्मों के जरिए फर्जी बिल तैयार कर टैक्स सेटेलमेंट किया जाता था।

तकनीकी निगरानी और सटीक छापेमारी के बाद हरियाणा के पानीपत से संदीप नामक आरोपी को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित एक वकील इंदरपाल के साथ मिलकर यह गोरखधंधा चला रहा था। इंदरपाल को भी उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से तीन स्मार्टफोन, एक लैपटॉप और एक पेन ड्राइव बरामद हुई है।

फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति