बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े ग्रेनेड हमले के आरोपी को इंदौर से दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बार फिर आतंकी गतिविधियों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े आकशदीप सिंह उर्फ बाज को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित किला लाल सिंह थाने पर इसी साल अप्रैल में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था।

स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज की टीम ने एसीपी श्री हृदय भूषण और श्री राहुल विक्रम की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश राणा और अशोक कुमार भदाना के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी आकशदीप सिंह उर्फ बाज अमृतसर के चनांके गांव का रहने वाला है और हाल ही में इंदौर में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था ताकि पहचान छुपा सके।

पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि वह गुजरात में छिपा हुआ है, लेकिन सटीक लोकेशन न मिलने पर टीम लगातार उसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थी। कड़ी मेहनत और खुफिया तंत्र से मिली सूचना के आधार पर आखिरकार 22 जुलाई को इंदौर से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही स्पेशल सेल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे BKI हैंडलर के संपर्क में था और उसी के इशारे पर हथियार सप्लाई करने के साथ आतंकी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। यही नहीं, इसी ग्रेनेड हमले के बाद बब्बर खालसा से जुड़े अन्य नाम जैसे हैप्पी पचिया, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली को भी धमकी दी थी।

फिलहाल स्पेशल सेल की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि आतंकी मॉड्यूल से जुड़े बाकी लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सके और आगे की कार्रवाई की जा सके।

स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने इस ऑपरेशन को दिल्ली की सुरक्षा के लिहाज से अहम बताया है और कहा है कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी आतंकी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।

  • Leema

    Related Posts

    इंदौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

    इंदौर के अरिहंत कॉलेज ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह और एंटरप्रेन्योर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल एडवोकेट के सानिध्य में…

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक AAHAR 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

    • By Leema
    • March 14, 2026
    इंदौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    • By Leema
    • March 12, 2026
    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    • By Leema
    • March 12, 2026
    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    • By Leema
    • March 12, 2026
    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    • By Leema
    • March 12, 2026
    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति