बिहार पवेलियन में IITF 2024: कला, संस्कृति और स्वाद का अद्भुत संगम

नई दिल्ली: भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) के बिहार पवेलियन ने रविवार को दर्शकों की भारी भीड़ आकर्षित की। राज्य की लोक कला, हस्तशिल्प और स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का दिल जीत लिया।

क्राफ्टेज स्टार्टअप द्वारा लिट्टी चोखा कैंडल्स, चाय बिस्किट कैंडल्स और रूम फ्रेशनर कैंडल्स ने लोगों को खासा लुभाया। स्टार्टअप के संस्थापक गगन गौरव ने बताया कि इन अनोखे उत्पादों ने ट्रेड फेयर में नई पहचान बनाई है।

मिथिला पेंटिंग, टेराकोटा, सुजिनी क्राफ्ट और टिकुली पेंटिंग जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प ने पवेलियन में संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। वहीं, नजमा खातून की सिकी घास से बनी कलाकृतियां भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।

फूड कोर्ट में बिहारी व्यंजन जैसे लिट्टी चोखा, समोसा चाट, और मखाना शेक ने लोगों के स्वाद को खास बनाया। मिस्टर लिट्टी वाला और एमबीए मखाना वाला के स्टॉल्स पर भारी भीड़ देखी गई।

बिहार पवेलियन ने कला, परंपरा और नवाचार के संगम से दर्शकों का दिल जीतकर राज्य की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद