बीएपीएस ने अहमदाबाद में रचा स्वर्णिम इतिहास

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीएपीएस संस्था के एक लाख नि:स्वार्थ कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित “कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव” का भव्य समापन समारोह हुआ। सेवा, समर्पण और गुरुभक्ति से प्रेरित इस आयोजन में अनोखी प्रस्तुतियां और अभूतपूर्व दृश्यावली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महंत स्वामी महाराज के दिव्य आगमन से हुई, जहां रथ यात्रा और 955 बाल व युवा कलाकारों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। महोत्सव के दौरान एक लाख कार्यकर्ताओं ने सामूहिक आरती कर वातावरण को और पवित्र कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से बीएपीएस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा, “बीएपीएस के मंदिर भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवा मानवजाति के हित में अद्वितीय है।”

गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी बीएपीएस की उपलब्धियों की सराहना की। महोत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं की सेवा को “बीज, वृक्ष और फल” के रूप में वर्णित किया गया, जिसने समाज में सकारात्मक बदलाव लाए।

समारोह का समापन महाआरती और ‘कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव की जय’ के जयघोष के साथ हुआ, जिसमें सभी ने दिव्य आनंद और प्रेरणा का अनुभव किया।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान