बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रेशमा-रियाज गंगजी का जलवा, रोनित रॉय और सौंदर्या शर्मा ने रैंप पर मचाया धमाल

मुंबई (अनिल बेदाग): बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रेशमा और रियाज गंगजी का शो धमाल मचा गया, जिसमें टीवी के मेगास्टार रोनित बोस रॉय और ग्लैमरस अदाकारा सौंदर्या शर्मा ने रैंप पर शोस्टॉपर के रूप में जलवा बिखेरा। सौंदर्या ने ‘मस्ताना’ कलेक्शन का फ्लोरल पिंक लहंगा पहना, जबकि रोनित ने हाथ से तैयार किया गया लहंगा और आइवरी व्हाइट बंधगला ट्रेंच कोट पहना था, जिसमें कटदाना वर्क की बारीकियों ने शो की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

इस कलेक्शन में दुल्हनों और उनके परिधानों की हर विशेषता को बखूबी दर्शाया गया था। सफेद, म्यूटेड गोल्ड और नरम काले रंगों की यात्रा के माध्यम से यह कलेक्शन एक कवितामयी सफर की तरह था, जो परिवर्तन और पुनः खोज की कहानी को दर्शाता है।

BTFW कलेक्शन की यह खूबसूरत कृतियां जल्द ही लिबास के मुंबई के पेडर रोड और दुबई स्थित स्टोर्स पर उपलब्ध होंगी।

शो का फिनाले उस समय चर्चा का विषय बन गया जब पिता-पुत्र डिजाइनर जोड़ी, रियाज और अमन गंगजी ने रोनित और सौंदर्या के साथ एक शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस शो के सेटअप को सभी अतिथियों ने खूब सराहा, जिनमें शीर्ष नौकरशाह, व्यापार प्रमुख, उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक हस्तियां शामिल थीं। अमन गंगजी ने वीआईपी लाउंज में सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और माहौल में संगीत और मस्ती का रंग घुला रहा।

अमन अब पिछले 30 वर्षों से रेशमा और रियाज गंगजी द्वारा स्थापित कई व्यवसायों को संभालने के लिए तैयार हैं। कुल मिलाकर यह शाम पिता और पुत्र के लिए खास रही, जिसमें दोनों ने युवा जोश और ऊर्जा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

  • Leema

    Related Posts

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    दिल्ली विधानसभा में जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री Parvesh Sahib Singh ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी Comptroller and Auditor General of India की रिपोर्ट पर गंभीर बयान देते हुए साफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार