भा.ज.पा. नोएडा महानगर की कार्यकारिणी बैठक, संविधान गौरव अभियान पर विमर्श

नोएडा: भाजपा नोएडा महानगर की जिला कार्यकारिणी बैठक आज जिला कार्यालय, सेक्टर 116 में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा और अध्यक्षता नोएडा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की।

डॉ. महेश शर्मा ने बैठक में बताया कि इस वर्ष भारत के संविधान के निर्माण को 75 साल पूरे हो रहे हैं और इस अवसर पर “संविधान गौरव अभियान” को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर टोलियाँ बनाई जाएंगी, जिनमें एक संयोजक और दो सह संयोजक होंगे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि 1 से 9 जनवरी तक जिला और मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जबकि 12 से 15 जनवरी तक प्रदेश स्तर पर गोष्ठियाँ आयोजित की जाएंगी। 20 से 25 जनवरी तक पार्टी कार्यकर्ता भारतीय संविधान पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, युवा मोर्चा द्वारा विद्यालयों में “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” पर क्विज़, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएंगी।

बैठक में डॉ. शर्मा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया और उन्हें आगामी कार्यक्रमों में सफलता की शुभकामनाएं दी।

जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संविधान गौरव अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ