महा कुंभ 2025: प्रयागराज बनेगा विश्व पर्यटन का नया केंद्र, भव्य योजनाओं का ऐलान

प्रयागराज बनेगा वैश्विक पर्यटन हब, ‘अतुल्य भारत’ पवेलियन और विशेष इनफोलाइन से सजेगा महा कुंभ

महा कुंभ 2025 को ऐतिहासिक और वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले इस महासंगम को न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी भव्य बनाने की तैयारी है।

5000 वर्ग फीट में फैला ‘अतुल्य भारत’ पवेलियन विदेशी पर्यटकों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों और भारतीय प्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां भारत की सांस्कृतिक धरोहर और कुंभ मेले की अद्वितीयता को दर्शाया जाएगा।

पर्यटकों के लिए एक समर्पित टोल-फ्री इनफोलाइन (1800111363) शुरू की गई है, जो 10 अंतरराष्ट्रीय और कई भारतीय भाषाओं में सहायता प्रदान करेगी।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर #Mahakumbh2025 और #SpiritualPrayagraj जैसे हैशटैग के जरिए लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू किया है।

80 लक्ज़री टेंट्स से सजी ITDC की टेंट सिटी और IRCTC द्वारा पेश किए गए टूर पैकेज पर्यटकों के अनुभव को विशेष बनाएंगे।

मंत्रालय ने एलायंस एयर के साथ साझेदारी कर प्रयागराज को कई शहरों से हवाई संपर्क से जोड़ा है।महा कुंभ की आध्यात्मिकता और भव्यता को फोटो और वीडियो के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।

महा कुंभ 2025 भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनियाभर में प्रदर्शित करने का अद्वितीय मौका है।

  • Leema

    Related Posts

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष के दौरान अक्सर यह सवाल सामने आता है कि किसी जातक की कुंडली में पितृदोष है या नहीं, इसका पता कैसे चलता है? ज्योतिषीय परंपरा में पितृदोष को कुंडली…

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    नागरिकों एवं आगंतुकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जन-सुविधा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने कनॉट प्लेस स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ