मुख़र्जी नगर में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर और नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली के मुख़र्जी नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में अनुज उर्फ तनुज (18) और अंकित उर्फ नेपाली (21) शामिल हैं, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। जांच में सामने आया कि अनुज पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रह चुका है, जबकि अंकित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

तीन फरवरी 2025 को हरदेव नगर, बुराड़ी निवासी राजेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि वधवा मार्केट में उनकी दुकान नंबर 10 का ताला तोड़कर चोर मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस पर मुख़र्जी नगर थाना पुलिस ने ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव शाह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई अरुण, एसआई राजेश, एएसआई अशोक, हेड कांस्टेबल तेजवीर, कांस्टेबल रविंद्र और कांस्टेबल अंकित शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी मॉडल टाउन रोहित गुप्ता की निगरानी में की गई।

पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपियों के ठिकानों की पहचान की। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर राजपुरा गुड़मंडी इलाके में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले और कितनी वारदातों में शामिल रहे हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। उपायुक्त भिषम सिंह ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति