मुठभेड़ के बाद कुख्यात हथियार सप्लायर ‘कोकू पहाड़िया’ गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

दक्षिणी दिल्ली में तड़के हुए एक साहसिक ऑपरेशन में महरौली थाना पुलिस ने कुख्यात हथियार सप्लायर कनिष्क उर्फ कोकू उर्फ विशाल उर्फ कोकू पहाड़िया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस टीम पर गोलियां बरसाकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी हेड कॉन्स्टेबल रविंदर भी घायल हुए, जिन्हें तत्काल मैक्स अस्पताल, साकेत में भर्ती कराया गया।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला था कि कोकू पहाड़िया अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला एक सक्रिय अपराधी है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय सिंह (SHO/महरौली) के नेतृत्व में और एसीपी रघुवीर सिंह की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई नवीन, एचसी रविंदर, एचसी सुनील, एचसी महेश, कांस्टेबल विनोद और कांस्टेबल अर्जुन शामिल थे। टीम ने 24 और 25 अक्टूबर की दरमियानी रात लाडो सराय, श्मशान घाट रोड के पास पिकेट लगाई थी।

रात लगभग 3:15 बजे, एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और अचानक बाइक फिसलने के बाद पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। बावजूद इसके, पुलिस ने अदम्य साहस दिखाते हुए उसे जिंदा पकड़ लिया।

घटनास्थल से पुलिस ने दो ऑटोमेटिक पिस्टल, भरी हुई मैगज़ीन और चार खोखे बरामद किए हैं। मौके पर एफएसएल टीम और क्राइम टीम ने पहुंचकर सभी सबूत एकत्र किए।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 27 वर्षीय कनिष्क उर्फ कोकू पहाड़िया, निवासी मदनगीर, अंबेडकर नगर, दिल्ली, थाना अंबेडकर नगर का घोषित बैड कैरेक्टर (BC) है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, झपटमारी और आर्म्स एक्ट सहित 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया सर्विलांस टीम की जांच में यह भी सामने आया कि कोकू पहाड़िया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो और फोटो पोस्ट करता था। उसके प्रोफाइल को हटाने के लिए इंस्टाग्राम को अनुरोध भेजा गया है। पिछले एक वर्ष में दक्षिणी जिले में 41 ऐसे मामलों में 33 वयस्कों और 8 किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे कुल 34 अवैध हथियार और 7 चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे सभी प्रोफाइल्स की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
महरौली थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ