लाल किला में श्री धार्मिक लीला कमिटी का लक्ष्मण मूर्छा का मंचन, प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

दिल्ली के लाल किला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमिटी (रजि.) द्वारा आयोजित रामलीला में 10 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया। इस ऐतिहासिक रामलीला में मेघनाद और लक्ष्मण के बीच हुए मायावी युद्ध का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मेघनाद ने शक्ति बाण से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। इसके बाद विभीषण की सलाह पर सुषेण वैद्य को बुलाया गया, जिन्होंने हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने का आदेश दिया। हनुमान जी के द्रोणाचल पर्वत से संजीवनी बूटी लाने और सुषेण वैद्य द्वारा लक्ष्मण को मूर्छा से बाहर लाने के दृश्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दृश्य के साथ राम-लक्ष्मण का मिलन हुआ, जिससे समस्त दल में उत्साह का माहौल बन गया।

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, मिसेज यूनिवर्स इंडिया 2023 माधुरी पाटले, बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी नेता राव पम्मी मोटन समेत कई प्रमुख हस्तियों ने रामलीला का आनंद लिया।

रामलीला के आयोजकों ने बताया कि 06 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, 12 अक्टूबर को दशहरा, 13 अक्टूबर को विशेष आतिशबाजी के साथ भरत मिलाप और 14 अक्टूबर को रामजी की भव्य यात्रा का आयोजन होगा। इस वर्ष रामलीला के 101 साल पूरे हो रहे हैं और इस मौके पर समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें अनाथालय, महिला सशक्तिकरण, वृद्धावस्था देखभाल, शिक्षा, स्वच्छता और लैंगिक समानता में योगदान देने वाले लोग शामिल हैं।

इस वर्ष के लिए भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई देशों के राजदूतों और राजनयिकों को भी आमंत्रित किया गया है।

श्री धार्मिक लीला कमिटी के समर्पित सदस्यों में धीरज धर गुप्ता, सुरेश गोयल, प्रदीप सरन, महेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, रजत गुप्ता, अतुल गुप्ता समेत अन्य कई सदस्यों ने इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान