विशेष सेल ने 7.134 किलोग्राम चरस के साथ दो ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने एक बड़े नार्कोटिक्स ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 7.134 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ममिता लामा उर्फ़ नपिशा (29 वर्ष) और उसके पति नवीन उर्फ़ नबिन (26 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों खिड़की एक्सटेंशन, मालवीय नगर, दिल्ली के निवासी हैं। विशेष सेल की ट्रांस यमुना रेंज (TYR) की टीम ने इंस्पेक्टर सुनील टेटिया की अगुवाई में और एसीपी कैलाश बिष्ट के पर्यवेक्षण में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।


विशेष सेल की ट्रांस यमुना रेंज को दिल्ली में पार्टी ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले सिंडिकेट्स पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 13 सितंबर 2024 को टीम को सूचना मिली कि ममिता लामा और उसका पति नवीन खिड़की एक्सटेंशन स्थित अपने घर से चरस की सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर छापा मारा, जहां से 7.134 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस सिंडिकेट के आगे और पीछे जुड़े लोगों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
पूछताछ के दौरान ममिता लामा ने बताया कि वह सिक्किम के नामची जिले की रहने वाली है और उसने केवल सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 2012 में वह दिल्ली आई और साउथ एक्सटेंशन इलाके के एक सैलून में काम करने लगी, जहां उसकी मुलाकात नवीन से हुई। 2020 में नवीन की एक व्यक्ति से मुलाकात हुई, जिसने उसे चरस की तस्करी करके अधिक पैसे कमाने का लालच दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर ड्रग्स सप्लाई का काम शुरू कर दिया।

नवीन, जो नेपाल के तनहुँ जिले का रहने वाला है और 10वीं तक पढ़ा हुआ है, 2014 में दिल्ली आया था और जनकपुरी स्थित एक होटल में कुक के तौर पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसकी ममिता से दोस्ती हो गई और बाद में दोनों ने मिलकर चरस सप्लाई करना शुरू कर दिया। वे चरस की मांग व्हाट्सएप पर प्राप्त करते थे और फिर डिलीवरी के लिए ‘पोर्टर’ ऐप के जरिए ग्राहकों के पते पर भेजते थे।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और ड्रग्स सप्लाई चेन के अन्य सदस्यों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राजधानी के 10 सरकारी मेडिकल संस्थानों में 108 नई पीजी, DNB और फेलोशिप…

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    उत्तर-पश्चिम जिले के केशव पुरम थाना पुलिस ने 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर हुई चोरी का मामला महज 6 घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    • By Leema
    • April 20, 2026
    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    • By Leema
    • April 20, 2026
    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 20, 2026
    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार