शकरपुर पुलिस ने कुख्यात लुटेरा दबोचा, तीन मोबाइल और चाकू बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी जिले की शकरपुर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए इलाके में दहशत फैलाने वाले एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद तालिब (22) लक्ष्मी नगर का रहने वाला है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार किचन चाकू बरामद किया है।

14 जुलाई की रात करीब आठ बजे शकरपुर थाने में PCR कॉल आई थी कि विकास मार्ग स्थित गीता कॉलोनी कट के पास बाइक सवार एक युवक से मोबाइल छीन लिया गया है। शिकायतकर्ता चंचल कुमार ने बताया कि वह कॉल अटेंड कर रहा था, तभी झाड़ियों से एक युवक निकला, चाकू दिखाकर उसका मोबाइल छीना और भाग गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

एसएचओ शकरपुर की निगरानी में गठित टीम ने इलाके में कई जगह दबिश दी और कुछ ही घंटों में मोहम्मद तालिब को धर दबोचा। तलाशी में तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें एक फोन शिकायतकर्ता का निकला, दूसरा फोन शकरपुर थाने में दर्ज एक और ई-एफआईआर से जुड़ा है, जबकि तीसरे फोन की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में तालिब ने कबूल किया कि वह अकेले सुनसान इलाकों में राहगीरों को निशाना बनाता था और चाकू से डराकर लूट करता था। उसने बताया कि जल्दी पैसे कमाने और शौक पूरे करने के लिए वह लगातार वारदातें कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सुनसान जगहों पर फोन का इस्तेमाल सावधानी से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन