शाहदरा पुलिस का एक्शन, हथियारों और मोबाइल समेत लुटेरे गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले में लूटपाट की एक खौफनाक रात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जगतपुरी और गीता कॉलोनी में हुई हथियारबंद लूट की घटनाओं के बाद हुई, जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने लोगों को बंदूक की नोक पर लूटा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पेशे से ऑटो चालक हैं और रात के अंधेरे में चोरी की स्पोर्ट्स बाइक लेकर दिल्ली की सड़कों पर निकलते थे। ये लोग खास तौर पर ऑफिस से लौट रहे लोगों को निशाना बनाते और लूटपाट करने के बाद बाइक को दरियागंज में छुपा देते। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक नंबर ट्रेस किया और कड़ी पूछताछ के बाद तीन अपराधियों — शारिक उर्फ कालिया, शब्बीर उर्फ फहीम और सौरव उर्फ मनोज उर्फ मिक्की — को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी कई बार जेल जा चुके हैं और वहां से पुलिस को चकमा देने के तरीके भी सीखे हैं। इनके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, छह हजार से अधिक नकद रुपये, दो स्पोर्ट्स बाइक, चाकू और बाइक लॉक खोलने के औजार बरामद हुए हैं।

पुलिस अब इनके चौथे साथी शहजाद की तलाश में जुटी है, जो फिलहाल फरार है। गिरफ्तार अपराधियों में से शारिक 45 से अधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि बाकी दो भी दर्जनों बार लूट और स्नैचिंग में गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने की और पुलिस टीम की मुस्तैदी ने एक बड़े अपराध गिरोह का पर्दाफाश कर राजधानी को राहत दी।

  • Leema

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    दिल्ली-NCR में पानी की गुणवत्ता को लेकर बढ़ी जागरूकता, Water Softener System लोगों को आ रहा पसंद नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार Max Pro Filtration का…

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    हॉल नंबर 12A में उमड़ रही खरीदारों की भीड़, स्वाद और गुणवत्ता के चलते बढ़ी मांग नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार केरल का हलवा लोगों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली