शिक्षित बेटियां बनाएंगी विकसित दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 9 अप्रैल, 2025 – दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की शताब्दी वर्षगांठ समारोह में भाग लेकर कॉलेज की गौरवशाली विरासत को नमन किया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इस संस्थान की छात्राओं ने शिक्षा से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति का रास्ता युवाओं के हाथों से होकर गुजरता है और हमें छात्रों के साथ मिलकर विकसित दिल्ली के सपने को साकार करना है। इसी दिशा में काम करते हुए दिल्ली सरकार ने “विकसित दिल्ली बजट 2025” में शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹19,291 करोड़ का प्रावधान किया है।

उन्होंने कॉलेज को महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का आदर्श बताया और कहा कि यह संस्थान आज भी बेटियों को सड़क से लेकर संसद और स्कूल से लेकर अंतरिक्ष तक, हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की ताकत दे रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नौ संकल्पों का ज़िक्र करते हुए छात्रों से उन्हें अपनाने की अपील की। जल संरक्षण, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, योग, प्राकृतिक खेती जैसे प्रयासों को देश की आत्मनिर्भरता और प्रगति का मार्ग बताते हुए उन्होंने युवाओं से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी की बात कही।

सीएम ने यह भी जानकारी दी कि इस साल दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है और ‘पर्यावरण रक्षक’ नामक नई पहल के तहत आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों, छात्राओं और कॉलेज प्रशासन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाला समय बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कहानी लिखेगा।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी