सीएम रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन: महिला उद्यमियों व स्टार्टअप्स की चमक ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आज मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतर्गत सजे दिल्ली पवेलियन का शुभारंभ किया। हॉल नंबर-2 में आयोजित इस उद्घाटन के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और दिल्ली की महिला उद्यमियों, एमएसएमई तथा स्टार्टअप प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राजधानी के स्थानीय उद्यमियों के नवाचार और मेहनत को सराहते हुए कहा कि दिल्ली की महिलाएं अब वैश्विक मंच पर अपनी पहचान को नए आयाम दे रही हैं, और दिल्ली सरकार उनके इस सफर में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे पवेलियन में आकर स्थानीय कलाकारों और उद्यमियों का समर्थन करें, क्योंकि यह मंच न सिर्फ व्यापार को बढ़ाता है बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक-आर्थिक प्रगति को भी उजागर करता है।

लाल किला-थीम पर आधारित आकर्षक सजावट, इंटरेक्टिव प्रदर्शनी, सेल्फी ज़ोन और 49 स्टॉलों के माध्यम से दिल्ली की विविध प्रतिभा, हस्तशिल्प, स्टार्टअप नवाचार और आधुनिक उद्यमिता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। राजधानी के सभी जिलों के विशिष्ट उत्पाद और महिला उद्यमिता की दमदार उपस्थिति इस पवेलियन को मेले का खास आकर्षण बना रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ