स्वावलंबी भारत अभियान के तहत 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन सम्पन्न

स्वावलंबी भारत अभियान के तहत 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन स्वदेशी जागरण मंच के सानिध्य में 16 मार्च से 18 मार्च 2025 तक जिला पूर्णकालिकों के लिए एक 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वावलंबी भारत अभियान और स्वदेशी जागरण मंच के केंद्रीय कार्यालय धर्मक्षेत्र, शिवशक्ति मंदिर, आर के पुरम में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न प्रांतों जैसे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 40 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उद्घाटन और जैविक उद्यमिता पर प्रशिक्षण 16 मार्च को प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत एक गरिमामयी उद्घाटन सत्र के साथ हुई, जिसमें स्वदेशी जागरण मंच के संगठक कश्मीरी लाल सह-संगठक सतीश कुमार , इंस्टिट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईआईडी) से रवि कवी और अनुराधा भारत्वल और सुनीता भारत्वल उपस्थित थे। पहले दिन के सत्र में सतीश कुमार ने जैविक उद्यमिता पर प्रशिक्षण दिया और पूर्णकालिकों के प्रश्नों का समाधान किया। द्वितीय दिवस पर इंस्टिट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईआईडी) के प्रमुख कार्यालय नोएडा में प्रशिक्षण 17 मार्च को संपन्न हुआ। इस दिन चंद्रशेखर , रवि कवी और इंस्टिट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईआईडी) के प्रमुख प्रशिक्षकों ने पूर्णकालिकों को मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रशिक्षण वर्ग को सफलतापूर्वक समाप्त किया।

मार्गदर्शन और समापन 18 मार्च को तृतीय और अंतिम दिवस के सत्र में दीपक प्रदीप, कुलदीप और अनुराधा दीदी ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस सत्र के माध्यम से पूर्णकालिकों को अपनी जिम्मेदारियों और स्वावलंबी भारत अभियान के उद्देश्यों को लेकर और स्पष्ट दिशा-निर्देश मिले। सफलता की ओर एक कदम और यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अनुराधा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

संस्था प्रवक्ता जय देवी ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वावलंबी भारत के निर्माण में लोगों को प्रेरित करना और उन्हें स्वदेशी उत्पादों और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए तैयार करना था। यह प्रशिक्षण वर्ग स्वदेशी जागरण मंच की योजनाओं और उद्देश्यों के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी जागरण मंच ने अपने मिशन को आगे बढ़ाने और स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
दिल्ली से ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया