हथियार के बल पर लूट की वारदात सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और पिस्टल बरामद

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले के दयालपुर थाना पुलिस ने हथियार के बल पर हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹25,000 की नकदी, एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, अहम दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।

घटना 27 मई की रात की है जब ब्रह्मपुरी निवासी मुकुल, जो नेहरू विहार स्थित एक स्कूल के पास एसबीआई सेवा केंद्र चलाते हैं, घर लौट रहे थे। रात करीब 8:15 बजे दो अज्ञात युवक स्कूटी पर आए और उन्हें हथियार दिखाकर ₹1 से 1.5 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दयालपुर में तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। इंस्पेक्टर परमवीर दहिया की अगुवाई में बनी विशेष टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सुरागों के आधार पर नेहरू विहार के रहने वाले 24 वर्षीय रिजवान और 26 वर्षीय आशिफ को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से लूटी गई पूरी रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और उनके अन्य मामलों से संबंधों की भी जांच की जा रही है।

उपायुक्त पुलिस (उत्तर-पूर्वी जिला) अशिष मिश्रा ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी है।

  • Leema

    Related Posts

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    नई दिल्ली से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 1400 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर केंद्रीय…

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    नई दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। अब अभिभावकों को किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी किसी एक तय दुकान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    • By Leema
    • April 30, 2026
    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    • By Leema
    • April 30, 2026
    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    • By Leema
    • April 29, 2026
    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 29, 2026
    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार