अक्षरधाम में दीपावली और अन्नकूट उत्सव की भव्य तैयारियाँ

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2024 – राजधानी दिल्ली का स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर इस वर्ष भी दीवाली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव के भव्य आयोजन के लिए सजने लगा है। बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था के वरिष्ठ संत पूज्य स्वयंप्रकाशदास स्वामीजी (पूज्य डॉक्टर स्वामी) के पावन सान्निध्य में इस साल का दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

डॉक्टर स्वामीजी, जो पहले एक एमबीबीएस डॉक्टर रह चुके हैं, ने 1961 में गुरु ब्रह्मस्वरूप योगीजी महाराज से भागवती दीक्षा प्राप्त की थी। पिछले 70 वर्षों में उन्होंने 51 से अधिक देशों की यात्रा कर लाखों लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया है। रविवार को हुई एक संध्या सभा में, उन्होंने वैश्विक एकता, सद्गुणों की महत्ता और “मेरा जीवन और कार्य विश्व में श्रेष्ठ हो” की भावना पर विशेष जोर दिया।

दीपावली उत्सव 31 अक्टूबर को बहिपूजन के साथ सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया गया है। अन्नकूट उत्सव के दिन भगवान को विभिन्न शाकाहारी व्यंजनों का भव्य भोग अर्पित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।

मंदिर के युवा कार्यकर्ता धीरज धिंग्रे ने बताया कि “अक्षरधाम मंदिर को उत्सव के लिए पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। रंगोली, रोशनी और अन्य सजावट के साथ स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में लगे हुए हैं।”

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्त इस अवसर पर अक्षरधाम पहुंचने की संभावना है, जिससे उत्सव का उल्लास और बढ़ जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी