अग्रवाल विकास मंच ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को दी मदद

दिल्ली प्रदेश के अग्रवाल विकास मंच द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एजीसीआर एनक्लेव, कड़कड़डूमा, दिल्ली-92 में समाजसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मंच ने इस अवसर पर गर्म कंबल, जुराब, गर्म टोपी, खिचड़ी प्रसाद और कड़ी चावल का वितरण किया।

इस कार्यक्रम में विश्वास नगर के विधायक श्री ओम प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने CCN न्यूज चैनल के माध्यम से जनता को बताया कि अग्रवाल विकास मंच पिछले 25 वर्षों से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। संस्था द्वारा मेडिकल कैंप, नारी शक्ति उत्थान कैंप, स्कूली छात्रों को पठन सामग्री, हेडगेवार अस्पताल में भंडारा, जरूरतमंदों को वस्त्र व दवाइयों का वितरण और आर्थिक सहायता जैसे कार्य किए जा रहे हैं। मंच द्वारा पिछले 7 वर्षों से निःशुल्क शव वाहन सेवा भी प्रदान की जा रही है। श्री शर्मा ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री आर.पी. गुप्ता, महामंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन नरेश चंद्र अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, और संरक्षक महेंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, राजीव अग्रवाल, व संजीव अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार