अजय देवगन की ‘नाम’ में एक्शन और थ्रिल का धमाल, 4 स्टार रेटिंग

अजीब संजोग है कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी की इन दिनों फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स आफिस पर धमाका कर रही है तो वही फिल्म के हीरो अजय देवगन की पिछली दो फिल्में शैतान और सिंघम 3 भी टिकट खिड़की पर सुपर हिट है , अब इसी जोड़ी की नाम इस शुक्रवार को रिलीज हुई है , फिल्म का दर्शको की एक क्लास में इस फिल्म का अच्छा अच्छा क्रेज है ।
डायरेक्टर अनीस की यह फिल्म एक्शन , मसाला और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है । बेशक इस फिल्म की दोनो लीड एक्ट्रेस भूमिका चावला और समीरा रेड्डी इन दिनों फिल्मी पर्दे पर कम ही नजर आती है लेकिन इस फिल्म में इन दोनों एक्ट्रेस ने अपने अपने किरदार को जीवंत कर दिया है। यह फिल्म आपको इन दिनों आ रही लीक से हट कर बनी फिल्मों के दौर से कुछ पीछे ले जाएगी. फिल्म एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी का ऐसा तड़का है जो अगर आप बिना तर्क या दिमाग पर जोर न डालकर देखेंगे तो फिल्म आपको बांधकर रखेगी।

शेखर (अजय देवगन ) की कहानी फ्लैश बैक से शुरू होती है, एक कार एक्सीडेंट के दौरान शेखर बुरी तरह से घायल होने के साथ ही अपनी याददाश्त भी भूल चुका है । मनाली के अस्पताल ने इलाज के दौरान डॉक्टर पूजा ( भूमिका चावला ) को शेखर से प्यार हो जाता है , पूजा के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी बेटी के साथ रहती है, ठीक होने के बाद पूजा का परिवार ही शेखर की फैमिली बन जाता है , शेखर मनाली में पत्नी और बेटी के साथ रहने लगता है. कुछ अरसे बाद एक दिन शेखर पर जानलेवा अटैक होता है लेकिन शेखर सभी हमलावरों को मार देता है यही से उसका अतीत सामने आना शुरू होता है, इस अटैक के बाद शेखर अपने असली नाम और अतीत की खोज मे लग जाता है वो नहीं चाहता कि उसके अतीत का साया उसकी पत्नी और बेटी पर पड़े। इसीलिए अपने अतीत को जानने के लिए वह मनाली से मुंबई जाता है . क्या वह सच्चाई को जान पाएगा? इसे जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी
ओवर ऑल
अजय देवगन ने जबरदस्त एक्शन के साथ अपनी पिछली जिंदगी भूल चुके युवक के किरदार को अच्छे ढंग से निभाया है अजय ने इस स्टोरी के हर किरदार को बखूबी निभाया है. समीरा रेड्डी और भूमिका चावला ने भी अपनी भूमिकाओं के साथ जस्टिस किया है.
और हां , खलनायक के रूप में राहुल देव और यशपाल शर्मा का काम काबिलेतारीफ है. राजपाल यादव, विजय राज और अन्य सपोर्टिंग कैरेक्टर्स ने अपने-अपने किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाया है. मनाली की आउटडोर लोकेशन को कैमरामैन ने बखूबी कैमरे में कैद किया है अगर आप टाइम पास एंटरटेनमेंट और एक्शन थ्रिलर फिल्मों के शौकीन है तो यह फिल्म आपके लिए पैसा वसूल है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद