अदा शर्मा बनीं ‘हर घर दुर्गा अभियान’ का चेहरा, कहा- ‘दुर्गा हर महिला में निवास करती हैं’

मुंबई (अनिल बेदाग) : फ़िल्म द केरल स्टोरी से देशभर में पहचान बनाने वाली अदाकारा अदा शर्मा अब ‘हर घर दुर्गा अभियान’ का चेहरा बन गई हैं। इस अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवतियों को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाना है।

अदा शर्मा, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी और महिला केंद्रित फ़िल्मों के लिए जानी जाती हैं, ने कहा, “मैं हर घर दुर्गा अभियान का चेहरा बनकर बेहद खुश हूं। मेरा मानना है कि दुर्गा हर महिला में निवास करती हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि लड़कियों को कम उम्र में आत्मरक्षा सिखाई जाए।”

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अदा ने इस अभियान की शुरुआत की, जिसमें कई स्कूलों की लड़कियाँ भी शामिल थीं। कार्यक्रम में अदा ने आत्मरक्षा के कई महत्वपूर्ण बुनियादी सिद्धांतों पर जोर दिया और बताया कि वह खुद ध्यान केंद्रित करने के लिए क्या करती हैं।

द केरल स्टोरी को भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला प्रधान फ़िल्म घोषित किया गया है, जिसके बाद अदा की लोकप्रियता में जबरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है। इसके साथ ही, उन्हें डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की आगामी वेब सीरीज़ रीता सान्याल में देखा जाएगा, जो 14 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है।

इस अभियान से जुड़कर अदा ने लड़कियों को प्रेरित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार