अवैध हथियारों के साथ मुख्य तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में करता था सप्लाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (दक्षिणी रेंज) ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सदस्य तेंगविंदर सिंह जग्गा (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 अवैध हथियार और 3 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं। यह हथियार पंजाब और दिल्ली/NCR के अपराधियों को सप्लाई किए जाने थे।
स्पेशल सेल को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली/NCR के अपराधी मध्य प्रदेश स्थित सप्लायर्स से अत्याधुनिक हथियार खरीद रहे हैं। दो महीने की कड़ी मेहनत और तकनीकी निगरानी के बाद गिरोह के कुछ सदस्यों की पहचान हुई। 11 अक्टूबर 2024 को जानकारी मिली कि गिरोह का सदस्य तेंगविंदर सिंह जग्गा खर्गोन, मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लेकर दिल्ली आ रहा है और वह इसे एम.बी. रोड, तुगलकाबाद किले के पास एक तस्कर को सौंपेगा।

पुलिस टीम ने तुगलकाबाद के पुल पर जाल बिछाया और आरोपी तेंगविंदर सिंह को दबोच लिया। उसके पास से 6 अवैध हथियार और 3 अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं।


पूछताछ के दौरान तेंगविंदर ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार मध्य प्रदेश के सेंधवा से मंगवाए थे और दिल्ली/NCR में अपराधियों को ऊंचे दाम पर बेचता था। वह इससे पहले कई संगीन मामलों में शामिल रहा है, जिनमें हत्या, डकैती, और हथियार तस्करी शामिल हैं। पंजाब में उसे कई मामलों में वांछित घोषित किया गया है और वह 5 साल जेल में भी रह चुका है।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन