आईएसबीटी आनंद विहार से चाकूधारी गिरफ्तार, चोरी और स्नैचिंग की साजिश नाकाम

दिल्ली के पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने एक चाकूधारी को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह चोरी और स्नैचिंग करने की फिराक में था।

घटना 28 मार्च की रात की है। कांस्टेबल सतेंद्र इलाके में बाइक से गश्त कर रहे थे। रात करीब 12:10 बजे जब वह आईएसबीटी आनंद विहार के आउटर गेट पहुंचे, तो एक युवक यात्रियों के बीच संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और दिलशाद गार्डन रेलवे फ्लाईओवर की तरफ भागने लगा। सतर्कता दिखाते हुए कांस्टेबल सतेंद्र ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बटनदार चाकू मिला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा उर्फ तालिब (24) निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह आईएसबीटी के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसके इरादे नाकाम हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी अपराध कर चुका है और उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में कुल 10 मामले दर्ज हैं। वह नशे का आदी है और अपने परिवार के साथ रहता है। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार